तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
केतार थाना क्षेत्र स्थित दुर्घटना जनित क्षेत्र भगवान घाटी के नीचे गाड़ियों को दुर्घटना से बचाने के लिये लगाया गया लोहे का बैरीगेटेडिंग पिछले एक माह से क्षतिग्रस्त है. उक्त दुर्घटना जनित क्षेत्र में लोहे का लगा बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं. उल्लेखनीय है कि भगवान के घाट के नीचे तीखी मोड़ के पास, गाड़ी के असंतुलित हो जाने के बाद 30 से 40 फीट गहरी खाई में गिरने से बचाने के लिये लोहे का बैरीगेटिंग लगाया गया था. जो बीते 17 अगस्त को भगवान घाट के नीचे उतरते समय एक बालू लदा ट्रक के बैरिकेडिंग से टकराकर पलट जाने के बाद से लोहे का बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गया है. तब से उक्त बैरिकेडिंग टूटे हुये स्थिति में ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है. बताते चलें कि यही भगवान घाटी 14 /1/2010 को यमराज घाटी का रूप ले लिया था जो कि धनकटनी करने गए बनिहार को
वापस आने के क्रम में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से बच्चे समेत 35 गरीब बनिहार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी इसे तत्काल दुरुस्त नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना है सकता है





