सुहवल व रेवतीपुर थाने का निरीक्षण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह द्वारा सुहवल व रेवतीपुर थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, बंदी गृह, थाने पर हो रहे निर्माण कार्य तथा निर्माण कार्यो में इस्तेमाल हो रहे सामाग्री का निरीक्षण किया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं महिला हेल्प डेस्क पर विभिन्न महिलाओं द्वारा की गई शिकायतों पर, थाने द्वारा की गई कार्यवाही का एसपी द्वारा संबंधित महिला को फोन लगाकर की गई कार्यवाही का फीडबैक लिया गया। सभी के द्वारा संतुष्टि व्यक्त किया गया।

Leave a Comment