तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
लखीमपुरखीरी – उत्तर प्रदेश
खंड विकास अधिकारी मितौली ने ग्राम पंचायत मुरासा जूनियर हाई स्कूल का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान कुल छात्र संख्या 137 में 50 बच्चे उपस्थित पाए गए दिनांक 8 9 11 का छात्रों का उपस्थित रजिस्टर अपूर्ण पाया गया वही मिड डे मील का भी रजिस्टर उपरोक्त तारीखों में भरा नहीं था खंड विकास अधिकारी मितौली ने शिक्षकों से अपनी दिनचर्या में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए गए इस दौरान ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के नागरिकों द्वारा समूह की महिलाओं की शिकायत करते हुए बताया गया कि समूह की महिलाएं समय से नहीं पहुंचती हैं शौचालय का नियमित रूप से रखरखाव भी नहीं किया जा रहा है खंड विकास अधिकारी चंदन देव पांडे ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि समूह की महिलाएं अगर सही ढंग से कार्य नहीं करती हैं तो खुली बैठक में प्रस्ताव करके दूसरे समूह को नियुक्त कर दिया जाए वर्तमान समूह को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए नवीन गौशाला के निर्माण के लिए मौके पर जमीन का चिन्हीकरण किया गया तथा गौशाला का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए।






