अवैध खनन करने वालो पर ग्रामीणों ने लगाया रोक –

IMG-20211017-WA0019.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

छत्तीस गढ़ व उत्तर प्रदेश बार्डर के पांगन नदी से हो रहै अवैध खनन को लेकर ग्रामप्रधान से ठेकेदार की सह पर सरेआम गुंडागर्दी करने से ग्रामीण सहम गए है। तहसील अंतर्गत थाना बभनी परिक्षेत्र में पांगन नदी छठ घाठ व श्मशान घाठ कुशमहरा से सरेआम अवैध उत्खनन का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान सत्यनारायण ने अवैध उत्खनन में लिप्त ओवरलोड वाहन के आवागमन पर रोक लगाने का ग्रामीणों संग प्रयास किया जिस पर अवैध उत्खनन में लिप्त दबंग सरहंग किस्म के सूत्रों की मानें तो शंभू यादव नामक व्यक्ति खुलेआम गुंडागर्दी और प्रधान सहित ग्रामीणों से झगड़ा लड़ाई पर आमादा हो कर जबरन वाहनों को चलाने की जिद पर अड़ा है,ठीकेदार के सह पर अवैध उत्खनन कराने वाले लोग इस प्रकार के कई लोगों को पालकर रखते हैं जिससे झगड़ा लड़ाई के दम पर अवैध कार्य को अंजाम दिया जा सके,सड़कों की स्थिति बद से बदतर है भारी वाहन तो दूर दो पहिया वाहन चलाना भी दूभर है, बावजूद बालू खनन से अवैध मोटी कमाई की लालसा में कानून को ताक पर रखकर जन भावना की अनदेखी कर 1 वर्षों में बने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों का जर्रा जर्रा धूल मिट्टी में तब्दील कर दिया गया है, इस प्रकार एनजीटी के दिशा निर्देशों की भी जमकर धज्जियां खुले आम उड़ाई जा रही, शासन प्रशासन के लोग स्थाई समाधान आज तक नहीं निकाल सके हैं, जिससे शासन प्रशासन के प्रति जन भावनाएं जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के आक्रोश के रूप में फूट रही है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण एंबुलेंस के आवागमन में दिक्कत के कारण हो चुकी है कई मौतें, माननीय मुख्यमंत्री महोदय व जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र से अवैध उत्खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने और कानून को ताक पर रखकर सरेआम गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया है, वरना कभी भी रक्तरंजित गंभीर घटना ठेकेदार के गुर्गे और स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटित हो सकती है l

About the Author

Leave a Reply