युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र

कोतवाली क्षेत्र के धनोरा गांव के पिपराही टोले में एक युवक ने अपने कच्चे मकान के बड़ेरी में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना आज मंगलवार की सुबह 9:30 बजे की बताई जा रही है।घटना की सूचना पर कोतवाली के एसएसआई बालेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर शव को बडेरी से उतारवाया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज।
घटना के बाबत कोतवाली के एसएसआई बालेंद्र यादव ने बताया कि बीती रात में युवक का परिवार में झगड़े की बात बताई जा रही हैं।आज सुबह घर का दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिवार के लोगों को शंका हुआ कि घर के अंदर कोई व्यक्ति है जो अंदर से दरवाजा बंद कर लिया हैl जब दरवाजा का हुंडी हटाकर दरवाजा खोला गया तो युवक अनिल कुमार 30 पुत्र स्वर्गीय राम किशुन निवासी पिपराही टोला धनोरा अपने दूसरे कमरे में बड़ेर के सहारे लटका हुआ है।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गयाl घर के लोग दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। बताया जाता है कि मृतक अनिल के 2 पुत्र एक पुत्री है।

Leave a Comment