तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार
विंढमगंज – सोनभद्र
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोरपा में तेज गरज तडक के साथ शाम 4:00 बजे बारिश से जोरदार आकाशीय बिजली गिरने से निवासी शिवदास यादव उम्र 58 वर्ष पुत्र फजीहत यादव को मौके पर मौत हो गई| मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान खुशहाल यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि मृतक शिवदास यादव के अलावा अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए कोई नहीं था गांव की माने तो सीधा-साधा व्यक्ति थे| सुबह से अपने गाय बकरी चरा रहे थे इसी बीच तेज गरज तड़क के साथ बारिश होने लगी इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर मौत हो गई शिवदास यादव के दो लड़के और एक लड़की है इनके घर का कोई सहारा नहीं बचा यह आपने और परिवार का पालन पोषण बकरी पाल कर किया करता था||






