फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर राज्य खाद्य निगम के गोदाम चालू कराने हेतु मांग की गई –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – झारखण्ड
फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन केतार की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश मच्छुआ को आवेदन देकर राज्य खाद्य निगम के गोदाम स्थल के केतार को चालू कराने की मांग की गई है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश मच्छुआ को दिये आवेदन में एसोसिएशन के लोगों ने उल्लेख किया है कि भवनाथपुर में तीन प्रखंड भवनाथपुर, केतार एवं खरौधीं के खाद्यान्न का गोदाम होने के कारण अक्सर राशन उठाव को लेकर भीड़ लगी रहती हैं. इसके कारण जैसे- तैसे बिना मापे ही राशन दे दिया जाता है. इसके कारण 51 52 किलोग्राम अनाज से भरी बोरी को तौलने पर महज 47- 48 किलोग्राम की खाद्यान्न उतरता है. इसके कारण हम सभी डीलर जनप्रतिनिधि एवं राशन कार्ड धारियों को जवाब देने में परेशानी होती है. वही केतार प्रखंड के राज्य खाद्य वितरण का गोदाम पिछले कई वर्षों से बना हुआ है. यहां से खाद्यान्न उठाव में हम सब भीड़- भाड़ से बचेंगे तथा सही माप के अनुसार ससमय खाद्यान्न ले सकेंगे. एसोसिएशन के लोगों ने उक्त बंद पड़े गोदाम को अभिलंब चालू कराने की मांग की है. आवेदन में एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, डीलर रामविलास बैठा, गुड्डी देवी, मेराजुद्दीन अंसारी, रवि राम, अरुण राम, नागेंद्र ठाकुर, सुदर्शन चौधरी, रामप्रवेश राम, राजेंद्र यादव, साकिर अली, सोमनाथ विश्वकर्मा, वीरेंद्र पासवान आदि के नाम शामिल है.

Leave a Comment