गांव के ग्रामीणों को विधिक जानकारी दी गई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

दुद्धी प्राथमिक विद्यालय बघाडू में आज दोपहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमें लोगों को प्राधिकरण के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं विधिक कानूनी सहायता और कानूनी सलाह प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट रंजीत जायसवाल उप जिलाधिकारी रमेश कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह लेखपाल व ग्राम प्रधान बघाडू एवम गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा के समस्त बीएलओ के साथ मीटिंग की गई तथा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम जो नवंबर माह में चार तिथियों में आयोजित होना है , के बारे में जानकारी दी गयी।

Leave a Comment