तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी लोहिया भवन कार्यालय पर आज दिनांक 20.10.2021 को जिला कमेटी की बैठक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामपाल सिंह यादव जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जहां मुख्य रूप से उपस्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री श्री डॉ. आर.ऐ.उस्मानी फॉर्मर विधायक जी ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
श्री डॉ.उस्मानी जी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व नवनिर्वाचित सदस्यों से समाजवादी पार्टी के बूथों को मजबूत करने को कहा।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कय्यूम खां,पूर्व विधायक श्री रामसरन भार्गव,पूर्व विधायक विनय तिवारी,महामंत्री श्री अंसार महलूद,पूर्व प्रत्यासी श्रीमती मीरा बानो,प्रभारी पलिया श्रीमती अनीता यादव,महिला सभा जिलाध्यक्ष श्रीमती तृप्ति अवस्थी,श्री भूपेंद्र सिंह वर्मा,पूर्व विधायक श्री सुनील लाला अहमद,विधानसभा अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह यादव,विधानसभा अध्यक्ष श्री तिरलोक सिंह,श्री उदयभान सिंह,नगर अध्यक्ष श्री जावेद अख्तर,नगर अध्यक्ष श्री इकरार खां,नगर अध्यक्ष श्री अब्दुल मुईद खां सहित समस्त विधानसभाओं के अध्यक्ष,सचिव, प्रभारी,उपाध्यक्ष मौजूद रहे।






