राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने घेरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर में नियम विरूध तरीके से द्वेष भावना से ग्रसित होकर मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र द्वारा पूर्वांचल अध्यक्ष उपखंड अधिकारी मोहम्मदाबाद श्री सत्रूघन यादव का स्थानांतरण अन्यत्र स्थान पर कर दिया गया था जबकि शत्रुघ्न यादव कुछ दिनों से मेडिकल लीव पर छुट्टी पर चल रहे थे।
जिसको लेकर जनपद के समस्त और अभियंता प्रोन्नत अभियंता ने 10:00 बजे प्रातः अधीक्षण अभियंता कार्यालय बड़ा महादेवा पीरनगर पर उपस्थित होकर इस कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया।
अधीक्षण अभियंता द्वारा और अभियंता संवर्ग के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जनपद सचिव व प्रतिनिधि गण को वार्ता के लिए आमंत्रित किया इंजीनियर रोहित कुमार जनपद सचिव ने बताया की अधीक्षण अभियंता ने इस स्थानांतरण को गलत स्वीकार करते हुए दूरभाष से मुख्य अभियंता को संपर्क किया वह जनपद में अव्यवस्था व औद्योगिक अशांति का माहौल बताया तत्पश्चात मुख्य अभियंता ने जनपद सचिव रोहित कुमार को दूरभाष पर सूचना दिया की आदेश गलत हुआ है निरस्त करा दिया गया है सभी सदस्यों ने अपने पूर्वांचल अध्यक्ष के साथ हुए न्याय पर खुशी जताते हुए अपने कार्य क्षेत्र में एकमुश्त समाधान योजना को सफल बनाने हेतु चल पड़े।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज कुमार जनपद अध्यक्ष संतोष मौर्य हर्षित राय जितेंद्र कुमार अविनाश कुमार मिथिलेश यादव प्रमोद यादव नीरज कुमार तपस कुमार अभिषेक कुमार गुड्डू चौहान एसके भास्कर संतोष चौधरी रमेश विश्वकर्मा कुलदीप कुमार मनोज पटेल शिव शंकर प्रसाद इंद्रजीत पटेल शशिकांत पटेल रविंद्र नाथ सिंह रवि चौरसिया निम्नलिखित अवर अभियंता प्रोन्नत अभियंतायों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Comment