तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार
विंढमगंज/ सोनभद्र
विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेदनीखाड में आज प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ और सुंदर गांव देश के तहत नवनिर्मित शौचालय का शुभारंभ महिला समूह के हस्तांतरित करके किया गया| इस मौके पर महिला पटेल समूह के भीवो प्रेमलता देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश पटेल ने धूप फीता काटकर शुभारंभ किया| और कहा कि देश के प्रधानमंत्री के द्वारा स्वच्छ भारत के तहत जो अपना सपना लेकर गांव के विकास कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं| उसके परिणाम है कि आज हर घर घर को शौचालय के साथ घनी आबादी में सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी कराया गया है| ताकि गांव में रहने वाले ग्रामीण खुले में शौच करने से परहेज करें बीमारियां जो हो जाती है उसका समाधान अपने आप हो जाता है शौच निर्मित होने के बाद अपने हाथों को शौचालय में रखे साबुन से धोकर स्वच्छ भारत बनाने में सहयोग करें तत्पश्चात निगरानी करने के लिए नियुक्ति की गई| प्रमिला देवी पत्नी हरिश्चंद्र को शौचालय का चाबी सुपुर्द किया गया |इस मौके पर अन्य महिला समूह की सदस्य सहित मनोज पाल, अखिलेश पाल, अनिल पाल ,सुनील पाल ,संजय पाल विजय दुबे, प्रदीप कुमार अग्रहरी अन्य लोग उपस्थित रहे|






