तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
घर से दुकान के लिए निकले फर्नीचर व्यवसायी को बाईक सवार हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े भिड़ भाड़ वाले इलाके में युवक के सिर में गोली मार कर असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को ईलाज के लिए तत्काल जिलाचिकित्सालय ले गए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। जंगीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गाँव निवासी जितेन्द्र यादव पुत्र सकलु यादव की फर्नीचर की दुकान नगर के यादव मोड़ पर टीवीएस एजेंसी के बगल में है। जितेन्द्र की शादी कुछ साल पहले हुई थी लेकिन पत्नी से आए दिन लड़ाई झगड़े होते थे पत्नी ने जितेंद्र की आए दिन झगड़े से आजीज आकर साथ ना रहने की कसम खा ली और दोनों पति पत्नी अलग रहने लगे।इधर बीच कुछ दिनों से जितेंद्र के ससुराल वालों द्वारा शादी में दिए गए दहेज को लेकर कहा सुनी हो रही थी। रविवार के दिन जितेन्द्र अपने प्लेटिना बाईक से जंगीपुर स्थित फर्नीचर की दुकान पर गया था दुकान खोलने के बाद किसी काम से बाजार में जा रहा था कि नगर के यादव मोड़ से थोड़ी दूर पर ही सरेराह भीड़ भाड़ वाले इलाके बाईक सवार दो बदमाशों ने जितेन्द्र की बाईक को रोककर उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए।






