तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा गाजीपुर के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम के अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर संपन्न हुई।
बैठक मे 26 अक्टूबर को इंदिरा प्रतिष्ठान लखनऊ मे जाटव सम्मेलन, तथा 27 अक्टूबर को भाजपा जिला कार्यालय पर दलित सम्मेलन आयोजित करने की योजना रचना बनाई गयी।
बैठक को सम्बोधित करते जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने कहा की दलित समाज के राजनीतिक एवं आर्थिक उत्थान मे भारतीय जनता पार्टी ने सदैव कार्य किया है।समाज के अंतिम व्यक्ति तक को सरकार की सुविधाओं का लाभ मिले यह पार्टी एवं महामनिषियों का विचार रहा है।
इस अवसर पर अच्छे लाल गुप्ता, रामराज बनवासी, राममूर्ति बासफोर, मार्कंडेय प्रसाद, राजेश पासवान, विप्लव रावत, सुमन रावत, बबलू ,राकेश आदि उपस्थित रहे।






