तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चन्दवंशी
केतार – झारखण्ड
केतार पुलिस ने रविवार सुबह छाताकुण्ड ग्राम निवासी पारा शिक्षक गिरजा विनायक प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है. पुलिस के मुताबिक गिरजा विनायक प्रसाद के विरुद्ध छाताकुण्ड गांव के ही शिवपूजन जयसवाल की पत्नी सुमन देवी के द्वारा केतार थाने में गाली- गलौज करते हुए छेड़खानी और मारपीट कर जख्मी करने तथा जेवरात छीनने का मामला तीन अक्टूबर को दर्ज किराया गया था. जिसमें अनुसंधान के बाद रात्रि गश्ती दल में शामिल उस्मान शेख के द्वारा रविवार को चार बजे सुबह आरोपी को घर से गिरफ्तार कर दोपहर में जेल भेज दिया गया. उल्लेखनीय है कि तीन अक्टूबर को मवेशी बाँधने को लेकर शिवपूजन जयसवाल एवं गिरजा विनायक प्रसाद के परिवार वालों में मारपीट हुई थी. जिसके बाद उक्त मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.






