प्रदेश में जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे देश और प्रदेश, विकास की ओर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

आज का दिन गाजीपुर जनपद के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश औऱ प्रदेश में जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे देश और प्रदेश, विकास की ओर अग्रसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी ओर उत्तर प्रदेश में एक नया आयाम लिखने वाले लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गाजीपुर जैसे पिछड़े जिले में मेडिकल कॉलेज की सौगात देना बहुत बड़ी बात है। दीवाली से पहले गाजीपुर की जनता मेडिकल कॉलेज पाकर फुले नही समा रही है। गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज खुल जाने से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यहाँ के लोगो को काफी सहूलियतें मिलेगी। यही नही यहाँ मरीजों को इलाज के लिए अब दूसरे जनपदों में नही जाना पड़ेगा। आज हम कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही विकास कार्य सम्भव है।

Leave a Comment