तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
भारतीय समाज कल्याण एवमं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित कस्टमाइज्ड कोर्स प्रोग्राम के तहत कोरोना वारियर प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत फ्रेस स्किलिंग ,शार्ट टर्म कोर्स का प्रशिक्षण सोनभद्र व चंदौली में प्राररम्भ किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल बेसिक की ट्रेनिंग सोनभद्र में एवमं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एडवांस को ट्रेनिंग चंदौली में 21 दिनों को दी जाएगी|ट्रेनिंग पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग के तहत 125 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 3 महीने तक प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा|इसमें किसी भी जाति के लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं|इसमें कोई बध्यता नहीं है लेकिन आयु की सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए और कम से कम 12 वीं पास होना चाहिए|जो किसी भी माध्यम से हो सकते हैं ,इसमें बालक बालिकाएं दोनों प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं|प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क है|इच्छुक लाभार्थी दिनांक 26 / 10/21 से लेकर 28/10/ 21 तक संस्थान आकर अपना रेजिस्ट्रेशन करवा कर अपनी सीट सुरक्षित करें सीट लिमिट है ,रेजिस्ट्रेशन हेतु दुद्धी ऑफिस भारतीय समाज कल्याण व ग्रामीण विकास संस्थान बीड़र दुद्धी सोनभद्र पर 9 बजे सुबह से 5 बजे तो अपना रेजिस्ट्रेशन कराएं| ये समस्त जानकारी परियोजना निदेशक विशाल जायसवाल ,चेयरमैन डॉ अनिता कुमारी के मार्ग दर्शन से संस्थान सोनभद्र व चंदौली के समस्त युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार परक जीवन देने हेतु कटिबद्ध हैं|इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु संस्थान अपने कार्यो को बढ़ाने हेतु सतत तत्पर है ,उन्होंने जनपद के समस्त युवाओं अपील करते हुए कहा है कि युवा कौशल विकास विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी बेरोजगारी को दूर करने हेतु इस योजना का लाभ उठाएं जिससे हमारे जिले के युवाओं का विकास हो सके और हमारा जिला उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से अग्रणी हो सके|






