कर्मचारी भवन का शिलान्यास पाचाडुमर गांव के बुजुर्ग रघुनाथ चेरो के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चन्द्रवँशी
केतार – झारखण्ड
प्रखंड क्षेत्र के पाचाडुमर गांव में मंगलवार को तहसील सह हल्का कर्मचारी भवन का शिलान्यास पाचाडुमर गांव के बुजुर्ग रघुनाथ चेरो के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया. उक्त हल्का भवन, भवन निर्माण विभाग से 32 लाख रुपए की किया जायेगा. इस अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि वर्तमान सरकार निकम्मी है. इस प्रकार से ना जनता, ना अधिकारी और ना ही नेता खुश हैं. इस सरकार का एकमात्र उदेश्य है बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ो,बाईक पकड़ो और अवैध बिजली पकड़ो. कहा कि शास्त्र में पहला स्थान शस्त्र का है. इसलिए हमने दुर्गा पूजा में बाँटा परन्तु गढ़ वाला जंगल वाला के पेट में दर्द हो रहा है. इस मौके पर भाजपा नेता मनोज पहाड़िया, मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, अनिल चौबे, विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह,बाबू लाल यादव,जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, सत्येंद्र ठाकुर, अखिलेश सिंह, अमित वर्मा, विनय तिवारी ,राजकुमार पासवान, प्रदुमन प्रसाद, आदि उपस्थित थें.

Leave a Comment