तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन आज जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय पर समपन्न हुआ। बैठक मे मुख्य अतिथि अनिता रावत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित मोर्चा ने कहा की 2014,2017 एवं 2019 के चुनाव मे बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाने मे हर वर्ग के महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।उन्होंने दो तिहाई अनुसूचित जाति की महिलाओं से खचाखच भरे हाल मे आगामी उ प्र विधानसभा के चुनाव मे पुनः पुर्ण बहुमत की सरकार बनवाने का महिलाओं से भरोसा लेते हुए कहा की यह चुनाव चुनौती भरा है जो सपा, बसपा से नही बल्कि इनके पिछे बैठे तालिबानी मानसिकता के लोगों से है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार दलितों, शोषितों एवं पिछड़ो, वंचितों की सच्ची हितैषी सरकार है।जो इनके मान, सम्मान, स्वाभिमान,उन्नति,उत्थान के प्रति सदैव समर्पित रुप से कार्य कर रही है।उन्होंने कहा की डा भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुडे सभी प्रमुख पांच स्थानो को चिन्हित कर पंचतीर्थ के रुप मे स्मृतियों को सजोने का कार्य किया और उसे पर्यटन के रूप मे बढाया है।जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने समाज के कमजोर एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।
जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम ने सबके प्रति धन्यवाद आभार प्रकट किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम एवं माला, पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया।
सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी महामनिषियों पं दीनदयाल उपाध्याय,डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
इस अवसर पर शशिकान्त शर्मा, राममूर्ति बाँसफोर, मारकंडे राम, अच्छेलाल सरोज, देवचंद राम, रामराज बनवासी,राजेश पासवान, पंकज सिन्हा, अमित कुमार सिद्धार्थ, कृष्णानंद राम,डॉ प्रवेश कुमार एडवोकेट, रवी रैना, सुमंत रावत, प्रीति रावत सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।






