जस्टिस रत्नाकर भोंगरा दो दिवसीय दौरे पर श्री बंशीधर नगर के नव निर्मित जेल भवन एवं न्यायालय भवन का निरीक्षण किया

IMG-20211030-WA0004.jpg

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
श्री बंशीधर नगर – झारखंड
श्री बंशीधर नगर:- हाई कोर्ट के जज जस्टिस रत्नाकर भोंगरा दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गढ़वा पहुँचे। गढ़वा पहुँचने के बाद सबसे पहले वे श्री बंशीधर नगर के नव निर्मित जेल भवन एवं न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के एक एक कमरों का मुआयना किया। वाच टावर, बैरेक, सेल सहित अन्य जगहों का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद डीसी, एसपी, जिला जज सहित अन्य पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। जेल के बाद सिविल कोर्ट भवन का भी निरीक्षण किया। वही अनुमंडल परिसर स्थित आवासीय परिसर का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संतुष्टि जाहिर करते हुए जल्द कोर्ट व जेल के चालू होने की बात वहाँ पर मौजूद अधिवक्ताओं को दिया। निरीक्षण के बाद अधिवक्ता संघ के साथ बैठक किया। जहाँ संघ के लोगो ने सबसे पहले बुके व भगवान बंशीधर की प्रतिमा का तस्वीर भेंट कर जज का स्वागत किया। इस दौरान संघ के लोगो ने जज से जल्द कोर्ट चालू करने का आग्रह किया। जिसपर उन्होंने आस्वस्त किया कि समय तो नही बता सकते लेकिन कोर्ट चालू करने की प्रक्रिया काफी तेज है। जल्द ही आपलोगो को खुशखबरी मिलेगी। इस दौरान जिला जज योगेश्वर मणि, डीसी राजेश पाठक, एसपी अंजनी झा, एसडीओ आलोक कुमार, अधिवक्ता संघ के ब्रजेश चौबे, वीरेंद्र मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, ब्रजेन्द्र पांडेय, साकेत कुमार देव, आलोक मिश्रा, लव कुमार सिंह, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply