समाजवादी विचारधारा मंच के तत्वधान में मनाई गई नंदकिशोर प्रसाद की पुण्यतिथि

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – झारखण्ड

गढ़वा,, केतार लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्थित प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम में समाजवादी विचारधारा मंच के तत्वावधान में नंदकिशोर प्रसाद जी की पुण्य तिथि मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत नंदकिशोर प्रसाद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद
समाजवादी विचारधारा के नेताओं एवं पत्रकारों को फूल माला,अंग वस्त्र एवं कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविचार साहू एवं संचालन अजय वर्मा ने किया।कार्यक्रम में समाजवादी विचारधारा के वक्ताओं ने अपना अपना विचार प्रस्तुत किया।पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि नंदकिशोर प्रसाद अपने जीवन भर दूसरे के बारे में सोचते रहे। उन्होंने केतार प्रखंड में लोहिया समता उच्च विद्यालय की नीव रखे। लेकिन अभी तक इस विद्यालय का सरकारी करण नहीं हुआ। उन्होंने समाजवादी विचारधारा के लोगों से आग्रह किया कि इस विद्यालय की सरकारी करण करने में आवश्यक पहल करें हम सभी मिलकर अगले पुण्यतिथि तक इस विद्यालय को सरकारी करण करने का प्रयास करेंगे।
वहीं पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने भी नंदकिशोर प्रसाद जी की सपना को पूरा करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। ताहिर अंसारी ने विधायक पर हमला बोलते हुए कहा की वर्तमान विधायक दूसरे प्रखंडों में जाते हैं तो उनके द्वारा कहा जाता है कि हमने उक्त प्रखंड में चमचमाता हुआ हाईस्कूल बनवाया। लेकिन अपने गृह प्रखंड में कई दशक पहले से हाई स्कूल चल रहा है लेकिन अभी तक सरकारी करण नहीं करवा पाए। जबकि विधायक जी भी इसी विद्यालय से पढे हुए है।यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।
अजय वर्मा ने कहा नंदकिशोर प्रसाद धनी व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। उनका सपना को हम सभी मिलकर अवश्य पूरा करेंगे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी नन्हक साह की प्रतिमा ब्लॉक परिसर में एवं नंदकिशोर प्रसाद की प्रतिमा हाईस्कूल मैदान में लगाने का संकल्प किया। सभी समाजवादी विचारधारा के नेताओं ने भी समर्थन किया।

नंदकिशोर प्रसाद एक नजर में

नंदकिशोर प्रसाद अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद शिक्षक बनकर समाज की सेवा किए।कुछ वर्ष उपरांत शिक्षक पद नौकरी को उन्होंने त्याग पत्र देकर कृषि विभाग में इंस्पेक्टर पद पर आसीन हुए।लेकिन उनके अंदर सेवा करने की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी।उस पद को भी त्याग कर गरीबो,शोषित वर्ग की सेवा करने के लिए कूद पड़े।नंदकिशोर प्रसाद जी आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए थे।उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगो को गोलबंद किए थे।उनका जीवन बड़े ही संघर्ष पूर्ण रहा।केतार प्रखण्ड में शिक्षा का द्वीप जलाने वाले पहले व्यक्ति थे।केतार में भूमि दाताओ से दान मर भूमि उपलब्ध करा कर केतार स्थित लोहिया समता उच्च विद्यालय के नीव रखे।तन्हि कुछ समय बाद गंभीर बीमारी से उनकी मृत्यु हो गया।उनका सपना था कि यह विद्यालय सरकारीकरण हो,लेकिन उनका सपना अभी तक पूरा नही हुआ।

इनकी रही उपस्थिति
नंदकिशोर प्रसाद की धर्मपत्नी शांति कुंवर,पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी,पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी,मुक्तेश्वर पांडे, पूर्व सरपंच बिरझन वर्मा, रामेश्वर प्रसाद सिंह,पूर्व मुखिया दशरथ गुप्ता,खरौंधी प्रमुख धनराज पासवान,उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी, लल्लू राम,सुरेश प्रसाद, रामविचार साहू,अजय वर्मा, विश्वनाथ प्रसाद,विश्वनाथ पाल,विनोद भगत,रमेश पाठक,ईश्वरी बैद्य,सूर्यनाथ सिंह, योगेंद्र राम सहित काफी संख्या में समाजवादी विचारधारा के समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Comment