अलग अलग दुर्घटनाओं में एक कि मौत पांच घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – रामजियावन गुप्ता

बीजपुर – सोनभद्र

गुरुवार को पुनर्वास प्रथम से औडी हनुमान मंदिर दर्शन करने गए दो युवकों की शक्तिनगर थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी जिसपर सवार दोनो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस की मद्त से दोनो को अस्पताल पहुँचाया गया जहां एक कि मौत हो गयी तो दूसरा जीवन मौत से वाराणसी में जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम बीजपुर पुनर्वास प्रथम के दो युवक ज्ञानचन्द्र पुत्र लालबहादुर तथा चन्दन केवट पुत्र लालता प्रसाद बाईक से अनपरा हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे कि शक्तिनगर के पास बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे रेलवे पुल की तरफ सीधे पुल से नीचे चले गयी। नीचे गिरते ही दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुँची शक्तिनगर पुलिस ने दोनो को संजीवनी अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने जांच बाद ज्ञानचंद को मृत घोषित कर दिया वहीं चंदन को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया समाचार लिखे जाने तक चंदन की हालत गम्भीर बनी हुई हैं और वह जीवन और मौत से जूझ रहा है। दूसरी घटना बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना में हुई सड़क पर हुए गढ्ढा को बचाने के चक्कर मे दो बाइक सवार आमने सामने भीड़ गए जिसमे विकास पाल पुत्र जगजीवन पाल उम्र 25 निवासी डोडहर जो अपने ससुराल नेमना गया था गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया जिसको ग्रामीणों की मदत से लाद फांद कर धन्वन्तरि हॉस्पिटल पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जांच बाद उसे बैढन हड्डी हास्पिल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार डोडहर के टोला झंडी पहाड़ी निवासी पति पत्नी गुड़िया और लोलों दोनो मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की मदत से अपने घर वापस भेज दिया गया। वहीं तीसरी घटना शाम को चेतवा में एक बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गया जिसमे समथरहवा निवासी लल्लू हरिजन चोटिल हो गया जिसको राहगीरों की मदत से पास में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। चौथी घटना बकरिहवा में बाइक से हुई इसमें घायल के नाम की जानकारी नही हुई लेकिन इसका भी प्रथम उपचार के बाद घायल अवस्था मे अन्यत्र के लिए भेज दिया गया। दीपावली पर पुलिस मेला में सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर पस्त थी तो कई बाइक दुर्घटना ग्रस्त हुई लेकिन पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुँच पाई।

Leave a Comment