पटाखे की चिंगारी से साईकिल दुकान के गोदाम में लगी आग , हजारों की क्षति

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम गुप्ता

दुद्धी – सोनभद्र

स्थानीय क़स्बे के संकट मोचन मंदिर तिराहे पर स्थित शक्ति एजेंसी सायकिल विक्रेता के पहले मंजिल बालकनी में रखे सायकिल के टायर में आज दीपावली की सुबह 9 बजे पटाख़े की चिंगारी से आग लग गयी जिससे हड़कम्प मच गया|
रहवासियों की मदद से सुलग रहे सायकिल की टायर व सीट कवर को वहां पहले मंजिल से नीचे फेंका गया और पानी की बौछार से आग पर काबू पाया गया| तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली|
दुकान के स्वामी अनिल जायसवाल ने आशंका जताई कि सुबह बच्चें पटाखा फोड़ रहे थे कि उससे उड़ी चिंगारी उनके दुकान के पहले मंजिल पर रखे टायरों में आग लग गयी ,उन्होंने बताया कि अगलगी की घटना से हजारों का नुकसान हुआ है|बताया कि अब हालत काबु में है,उधर सूचना मिलते ही कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया और अगलगी की घटना से होने वाले जान माल के नुकसान के बारे में जाना|वहीं अगलगी की घटना से घंटे भर अफरा तफरी का माहौल बना रहा|

Leave a Comment

[democracy id="1"]