रिहंद स्टेशन में मनाया गया एनटीपीसी का 47 वां स्थापना दिवस समारोह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – रामजियावन गुप्ता

बीजपुर – सोनभद्र

एनटीपीसी का 47 वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को रिहंद स्टेशन में विविध आयोजनों के बीच सादगीपूर्वक वातावरण में मनाया गया । स्टेशन के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद) श्री देबब्रत पॉल ने परंपरागत ढंग से एनटीपीसी ध्वज फहरा कर समारोह का शुभारंभ किया । अगली कड़ी में उपस्थित लोगों द्वारा एनटीपीसी गीत गाया गया । अपने संबोधन में श्री पॉल ने इस अवसर पर समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों, सहयोगी प्रतिष्ठानों तथा एनटीपीसी परिवार के सभी सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकमनाएँ दी । उन्होने कहा कि एनटीपीसी सन 1975 से देशवासियों के ज़िंदगी में उजाला भरने का काम करती आ रही है । इसी का परिणाम है कि एनटीपीसी आज भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी बन चुकी है । आज एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 67,657.5 मेगावाट है । एनटीपीसी न केवल विद्युत उत्पादन में आगे है बल्कि पिछले 12 सालों से लगातार महान भारतीय कार्य स्थलों में एनटीपीसी का नाम शामिल रहा है । श्री पॉल ने कहा कि रिहंद स्टेशन जहाँ 3 हज़ार मेगावाट उत्पादन के साथ विशेष स्थान पर है वहीं दूसरी तरफ यह स्टेशन पर्यावरण के प्रति हमेशा सजग रहा है एवं पर्यावरण को और भी बेहतर बनाने में हमेशा से कृत संकल्पित है । इस अवसर पर एनटीपीसी रिहंद सीएसआर के सौजन्य से 19 मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कर्ष छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधक (अनुरक्षण) ए के पपनेजा , महाप्रबंधक (एफ़ एम) एम रमेश, अपर महाप्रबंधक (मा0 सं0) एस वी डी रवि कुमार, विभागाध्यक्षगण, विभिन्न यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे । यह कार्यक्रम कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए समाजिक दूरी एवं अन्य दिशा-निर्देशों के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment