तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी करीब महीने भर से उप जिला अधिकारी के व्यवहार से नाराज होकर अधिवक्ता उप जिलाधिकारी न्यायालय का कार्य बहिष्कार किए थे जो आज मंगलवार को दोपहर में अधिवक्ताओं के बैठक के बाद उप जिला अधिकारी सहित राजस्व न्यायालय का कार्य बहिष्कार अधिवक्ताओं ने स्थगित कर दिया है बुधवार से अधिवक्ता उप जिला अधिकारी सहित राजस्व न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से शुरू कर देंगे दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्त ने बताया कि अधिवक्ताओं की बैठक के बाद उप जिला अधिकारी सहित राजस्व न्यायालय का चल रहे करीब महीने भर से हड़ताल को स्थगित कर दिया है उन्होंने बताया कि इसके पूर्व जिला अधिकारी के अलावा अपर जिला अधिकारी से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है उन्होंने बताया कि बुधवार से अधिवक्ता राजस्व न्यायालय का कार्य शुरू कर देंगे






