तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। भाउराव देवरस पीजी कॉलेज संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर जगजीत सिंह के हत्यारे कौन हैं। यह अभी तक रहस्यमय बना हुआ है ।हालांकि पुलिस की कई टीमें जांच कर रहे हैं और हत्यारे के गिरेबान तक पहुंचने की कोशिश मैं टीम जुटी हुई है लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सकी है। अभी केवल पूछताछ जांच की प्रक्रिया की दौर जारी है । गत 10 नवंबर की रात हुई प्रोफेसर की निर्मम हत्या का राज अभी तक पुलिस नहीं खोल सकी है। हत्या के करीब 4 दिन पूरे हो चुके हैं पुलिस टीम खोजी कुत्ते के सहारे कपड़े आदि बरामद किए है। झाड़ी में मिले लोअर मृतक प्रोफेसर की ही बताई जा रही है।
मृतक प्रोसेसर के लोअर झाड़ी में कैसे पहुंचा ।इसको लेकर भी कई सवाल उठ खड़ा हो रहा है। हत्यारे कौन हो सकते हैं इसके बारे में अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। उधर पुलिस का दावा है कि हत्यारों के गिरेबान तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार अपना काम कर रही है। मृतक प्रोफेसर की पत्नी के अलावा कई लोगों से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है ।अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी लोगों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं लेकिन हत्यारे कब पुलिस के पकड़ में होंगे अभी यह कह पाना मुश्किल सा प्रतीत होता है। पुलिस हत्या जैसे संगीन अपराध के मामले में हर बारीकी से जांच कर रही है और शीघ्र खुलासे की बात कर रही है ।पुलिस कई स्थानों और झाड़ियों में हत्या में प्रयुक्त सामानों की खोजबीन कर रही है लेकिन अभी तक मुकाम नहीं मिल पाया है उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव ने कहा है कि पुलिस की टीमें पूरी तत्परता से जांच कर रही हैं ।मामले का शीघ्र खुलासा होने का उन्होंने भरोसा जताया है।






