तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर।साहित्य का समाज पर असर पड़ता है और राजनीति को जब साहित्य का संस्कार और श्रृंगार मिलता है तब वह मुखर रुप से लोक कल्याणकारी हो जाती है।यह उदगार प्रसिद्ध साहित्यकार राष्ट्रीय पटलों के संचालक हरिनारायण सिंह “हरिश” ने उ प्र शासन की सहकारिता राज्य मंत्री डा संगीता बलवंत द्वारा रचित बाल कथा संग्रह “नेपाली लड़का”,”मछुवारा का बेटा” और “मेरा प्यारा हिन्दुस्तान” के स्थानीय लोकापर्ण अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार अनन्त देव पांडेय की अध्यक्षता मे साहित्यकारों एवं पत्रकारों के सम्मान मे आयोजित एक कार्यक्रम मे कहा की आज का साहित्यकार समर्थक आलोचक खोजते हैं।
कार्यक्रम मे सहकारिता राज्य मंत्री डा संगीता बलवंत ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की साहित्य के माध्यम से समस्याओं की अभिव्यक्ति एवं जन सेवा की भावना को बल प्रदान करती है ।इस अवसर पर उपस्थित कवि और कवियित्रीयों ने अपने कविताओं से उपस्थित जनमानष को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम मे साहित्यिक कृतियों के विमोचन पर वक्ताओं ने डा संगीता बलवंत के लेखनी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए खुब सराहना की।
कार्यक्रम मे साहित्य चेतना समाज के अमरनाथ तिवारी, कन्हई राम प्रजापति, डा श्री कांत पांडेय, तृप्ति शाक्या,संतोष तिवारी, गोपाल गौरव,पूजा राय,अनु श्री,दिनेश शर्मा,राघव रमन शर्मा,संजीव गुप्ता पत्रकार एशोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडेय, सत्येन्द्र शुक्ल,अच्छे लाल गुप्ता,भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,रामेश्वर तिवारी,रंजीत कुमार सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
संचालन अक्षय पांडेय ने किया।






