तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। शहर के लालदरवाजा स्थित उपाध्याय मेडिकल हाल पर स्थित चेम्बर का रविवार को गेलेक्सी हॉस्पिटल के डाक्टर आशुतोष चतुर्वेदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर न्यूरो सर्जन डा. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि मैं इसी जनपद का रहने वाला हूं। मेरी दिली इच्छा है कि मैं अपने जनपद के लोगो को अपनी सेवा दे सकूं, इसलिए मैं प्रत्येक रविवार को गाजीपुर में उपाध्याय मेडिकल पर मौजूद रहूंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि मेरे जिले के लोगो को वाराणसी या अन्य जगह भटकने की जरूरत न पड़े। इस मौके पर डा. सत्यनारायण सिंह रजिस्टार न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट गेलेक्सी हास्पिटल वाराणसी, दीपक उपाध्याय, उमेश पांडेय “मीनू”, अरुण कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।






