प्रबंधक अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू की माता वहिदुन्नीशा मध्य रात्रि में इंतकाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। बहरूल ओलूम ग्रुप ऑफ शिक्षण संस्थान बहरियाबाद के प्रबंधक अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू की माता वहिदुन्नीशा (85) का मंगलवार की मध्य रात्रि में इंतकाल हो गया। बुधवार को अपराह्न दो बजे उनके शव को गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। वह अपने पीछे बड़े पुत्र अब्दुल माजिद अंसारी मदरसा के प्रिंसिपल, मंझले पुत्र डा. नेसार अंसारी पूर्व प्रधान व बीटीसी संस्थान के प्रबन्धक तथा छोटे पुत्र अब्दुल खालिक उर्फ गुड्डू वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अंतिम दर्शन के लिए बहरियाबाद के साथ ही जनपद भर के शिक्षा जगत से जुड़े लोग व राजनेताओं सहित शुभेच्छुओं की भीड़ रही।

Leave a Comment