थाना पुलिस के प्रयास,51 मोबाईल फोन को पाकर मोबाईल धारक काफी खुश दिखे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर।जनपद अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में गुम हुए 51 मोबाईल को सर्विलांस सेल की मदद से बरामद कर मोबाईल धारकों में पुलिस कप्तान के द्वारा वितरित किया गया। ज्ञात हो कि बरामद मोबाईल की कीमत दस लाख रुपये के आस-पास है।जिसे सर्विलांस सेल, स्वाट टीम व जनपद के विभिन्न थाना पुलिस के प्रयास से बरामद किया गया।गुमशुदा मोबाईल फोन को पाकर मोबाईल धारक काफी खुश दिखे।साथ ही जनपद पुलिस के इस उत्कृष्ट कार्य की काफी सराहना करते नजर आये।

Leave a Comment