पीएम मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के विषय प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त – ओमप्रकाश राजभर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। पीएम मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के विषय पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश के किसानों को बधाई, आंदोलन में शहीद सैकड़ों किसानों को नमन, क्रूर भाजपा सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा। किसानों को आतंकवादी, खालिस्‍तानी, निठल्‍ले, नकली किसान कहने वालों की हार हुई, सैकड़ो किसानों के शहादत के बाद चुनाव में हार के डर से भाजपा सरकार ने काले कृषि कानून वापस लिए हैं। श्री राजभर ने कहा कि पूर्वांचल में समवाजदी विजय रथ यात्रा को अपार जनसमर्थन मिलता देख भाजपा डर गयी और कानून वापस ले लिया। उन्‍होने कहा कि भाजपा सरकार आंदोलन में दिवंगत किसानों को शहीद का दर्जा दें।

Leave a Comment