तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी सोनभद्र।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुंदरी के जंगलों में की गयी सघन काम्बिंग की गई।
बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक, ऑपरेशन डॉ0 राजीव कुमार सिंह द्वारा जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से थाना प्रभारी दुद्धी व विढ़मगंज मय प्रर्याप्त पुलिस एवं पीएसी बल के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरी के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु बताया गया ।






