तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
दो वर्ष के कार्यकाल के कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे। इसमें 12 सदस्यों को वोट देना अनिवार्य है। आठ दिसंबर को नामांकन पत्र मिलने लगेंगे और इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संबंध में शनिवार को कानपुर कपड़ा कमेटी की बैठक में चुनाव अधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई।
निर्वाचन कार्यक्रम की तारीखें निम्नवत् हैं-
08 दिसंबर से नामांकन पत्र मिलेंगे।
10 दिसंबर को नामांकन पत्र जमा होंगे।
11 दिसंबर को नाम वापसी।
13 दिसंबर वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशन।
20 दिसंबर मतदान
26 दिसंबर आम सभा।
बताते चलें कि वर्ष 2019,2019 के बाद अब 2021 में भी कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव दिसंबर में ही होंगे।पहले दो बार चुनाव नौ माह देरी से संपन्न हुऐ थे। इस बार भी यही स्थिति है। शनिवार को चुनाव को लेकर हुई बैठक में महेंद्र कुमार तुलस्यान को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया। इसका साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सत्यनारायण सिंहानिया,करुणेश कुमार मिश्रा को दी गई। 20 दिसंबर को मतदान कानपुर कपड़ा कमेटी कार्यालय में ही सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। इसके ठीक बाद या अगले दिन सुबह से मतगणना शुरू होगी। कपड़ा कमेटी के इस समय 1,850 सदस्य हैं जिनको वोट डालने का अधिकार है। कमेटी के 23 सदस्य चुने जाने हैं। इसलिए हर मतदाता 23 वोट डाल सकता है लेकिन उसे कम से कम 12 वोट डालना अनिवार्य है। 26 दिसंबर को आम सभा होगी और उसके 15 दिन के अंदर पदाधिकारियों का चयन होगा।
बैठक में अध्यक्ष चरनजीत सागरी, प्रधान सचिव अशोक माहेश्वरी,काशी प्रसाद शर्मा,श्रीकृष्ण गुप्ता, दीपक गुप्ता, अमित दोसर,कमल अग्रवाल, राकेश कपूर टम्मी रहे।






