प्रदेश में बढ़े हुए अपराध के ग्राफ पर आम आदमी पार्टी का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर दे./ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश आवाहन पर संपूर्ण प्रदेश मे हाथरस से भी ज्यादा भयावह,नृशंस हत्याकांड की घटना के विरोध मे प्रदर्शन व ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बताते चलें कि गत् 24 नवंबर को इलाहाबाद में घटित हुई इस घटना मे एक ही दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या हो गई थी।
इसके विरोध में आज जिला अध्यक्ष आम
आदमी पार्टी कानपुर देहात आशुतोष पाण्डेय ने अकबरपुर टैक्सी स्टैंड के पास हजारों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ प्रदेश में बढ़ते अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन को एसडीएम अकबरपुर के माध्यम से प्रेषित किया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]