डीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज दुद्धी तहसील सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता डीएम टीके शिबु ने किया | इस दौरान कुल 79 मामले आये जिसमें से 3 मामलों का निस्तारण मौके पर वहीं 4 मामलों के निस्तारण हेतु मौके पर टीम भेजा गया शेष मामलों के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए डीएम टीके शिबु ने संबंधितो को निर्देश देते हुए कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी|इस सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरों , पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह , उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ,डीपीआरओ विशाल सिंह , सीएमओ डॉ नेम सिंह , तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव , पिपरी सीओ विजय शंकर मिश्र ,प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के साथ दुद्धी व पिपरी सर्किल क्षेत्र के सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहें|

Leave a Comment