सीडीएस बिपिन रावत की असामायिक दुर्घटना में हुई मौत पर विभिन्न संगठनों ने मनाया शोक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी /सोनभद्र|दुद्धी नगर के संकट मोचन मंदिर पर आज चीफ आफ डिफेंस बिपिन रावत की असामयिक मृत्यु से पूरा देश शोकाकुल है ।कल बुधवार को वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भारत देश के कई सेनानायकों की मौत हो गई, मरने वाले में जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी शामिल है ,देश के इस वीर सपूत कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने के दौरान मृत्यु होने पर व्यापार मंडल दुद्धी अक्षयबर नाथ गुप्ता व सचिव सुरेंद्र गुप्ता के द्वारा संकट मोचन मंदिर पर सुबह 8:00 बजे शोक सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत सभी आए हुए प्रबुद्ध जन व नग वासियों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से कामना किया ।इस दौरान आए सभी प्रबुद्ध जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के निधन होने पर शोक संवेदना कार्यक्रम रखा गया है ,इस दौरान कन्हैया लाल अग्रहरी ने कहा कि तीन तीन सेनाओं के प्रमुख का हेलीकॉप्टर क्रैश कर जाए इस बात की सूचना ने सरकार और रक्षा संस्थानों को हिला कर रख दिया है एमआई सीरीज का यह हेलीकॉप्टर बेहद भरोसेमंद माना जाता है दुर्घटना के कारणों का पता सरकार लगा रही है लेकिन इस दुर्घटना में आज सभी भारतवासियों को झकझोर कर रख दिया है, वही कमल कानू ने कहा कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटना होने के तुरंत बाद ही बचाव दल उक्त घटना स्थल पर पहुंच गई थी जनरल रावत तब तक जिंदा थे लेकिन अस्पताल ले जाते समय उन्होंने आखिरी सांस लिया |यह दुर्घटना रूस निर्मित mi-17 v5 हेलीकॉप्टर के सुलुर कोयंबटूर में वायुसेना बेस नीलगिरी हिल्स में वेलिंगटन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हुई, दुर्घटना होने के बाद हालात देखकर शाम होने तक लोगों की उम्मीद लगी रही की जनरल बिपिन रावत सुरक्षित होंगे परंतु अंत में भारतीय वायुसेना ने खबर की औपचारिक घोषणा कर दी इस दुर्घटना में जनरल रावत के साथ उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत भी नहीं बची वह कैंसर से जूझ रहे लोगों के लिए काम करती थी ।इस हेलीकॉप्टर में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर ,SM,VSM लेफ्टिनेंट कर्नल हरिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह ,नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साईं तेजा और हवलदार सतपाल भी सवार थे सभी की मौत हो चुकी है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है इस दुर्घटना में बचे वरुण सिंह की बेहतर इलाज एवं ठीक होने हेतु सभी भारतवासी प्रार्थना भी कर रहे हैं |इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की,इस मौके पर धीरज जायसवाल सभासद, शुभम मिश्रा ,देवेश मोहन ,संदीप गुप्ता ,राकेश श्रीवास्तव ,प्रेमचंद यादव एडवोकेट ,सरवन भारती श्यामसुंदर अग्रहरि सहित प्रबुद्ध दुद्धी के नगर वासी उपस्थित रहे|

Leave a Comment