तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाले निशुल्क खाद्यान्न के साथ दाल नमक तेल का खे प आज 9 दिसंबर हो गए लेकिन अभी तक एफसीआई गोदाम तक खाद्यान्न आदि नहीं पहुंचा है। यहां तक की अभी तक पूरा खाद्यान्न भी गोदामों में नहीं पहुंच सका है। एस एम आई दीपक वशिष्ठ ने बताया कि गोदाम से सरकारी सस्ते गल्ले की उठान शुरू हो गया है लेकिन अभी तक पर्याप्त मात्रा में गोदाम में खाद्यान्न नहीं पहुंच सका है पहले के गोदाम में पड़े खाद्यान्न को सरकारी सस्ते गल्ले के कोटेदारों को गोदाम से निकासी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न के साथ मिलने वाले शासन के तरफ से तेल दाल नमक अभी तक गोदामों तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि गोदाम में अवशेष बचे हुए खाद्यान्न की निकासी अभी फिलहाल किया जा रहा है और खाद्यान्न गेहूं चावल के अलावा तेल दाल नमक गोदाम में पहुंचने के बाद उसे भी सरकारी सस्ते गल्ले के कोटेदारों को निकासी किया जाएगा। इसके लिए जिले के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। उधर सस्ते गल्ले दुकान के उपभोक्ता 9 दिसंबर तक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद होने से लोगों में काफी निराशा हो रही है कि इस माह में खाद्यान्न मिलेगा या नहीं। कार्ड धारक दुकान का चक्कर लगाकर घर वापस कई दिनों से लौट रहे हैं। अभी तक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान खुली नहीं है और खाद्यान्न आदि भी नहीं वितरण हो रहा है ।इस माह का जिसके चलते कार्ड धारकों में काफी निराशा और मायूसी देखा जा रहा है। आपूर्ति निरीक्षक राम लाल यादव ने बताया कि अभी तक नमक दाल और खाद्यान्न नहीं पहुंच सका है। उन्होंने बताया कि तेल के जगह रिफाइन दो ट्रक एफसीआई गोदाम में पहुंच चुका है। अन्य सामान और खाद्यान्न आने का प्रतीक्षा किया जा रहा है। खाद्यान्न नमक दाल आते ही कोटेदारों को उठान कर दिया जाएगा।






