फिर गिरा एलएनटी के साइट पर दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

अमवार चौकी क्षेत्र व बघाडू के अंतर्गत हो रहा अवैध बालू का काला कारोबार

तहसील प्रशासन के अवैध खनन रोकने का दावा हवा हवाई

दुद्धी/ सोनभद्र| अमवार में हर घर नल योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य मे एलएनटी की साइट पर गुरुवार की रात्रि रात भर कनहर नदी से अवैध उत्खनन कर बालू गिराया गया और जिम्मेदार मौन स्वीकृति दे कान में तेल डालकर सोते रहे|
सूत्रों के मुताबिक अब ट्रेक्टरों से बालू गिराने का काम कैम्प्स के अंदर चल रहा है और बाहर खनन विभाग द्वारा सीज किये गए बालू को दिखावे के लिए छोड़ दिया गया है|सूत्रों ने बताया कि गुरुवार की रात्रि तीन ट्रेक्टरों के माध्यम से दर्जनों ट्रैक्टर बालू एलएनटी के पेटीदार कंपनी देव इंफ्रा के साइट पर गिराया गया ,यह खेल पिछले कई महीनों से चल रहा है हां बीच में मीडिया की सुर्खियां बनने पर कुछ दिनों तक यह खेल बन्द रहकर पुनः चालू हो जाता है | कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से खननकर्ताओं समेत इस कार्य में लिप्त दलालों के हौसलें बुलंद है| शाम ढलते ही पांगन व कनहर नदी के विभिन्न मुहानों से खनन शुरू हो जाता है ,रात भर बघाडू रेंज आफिस से खनन स्थल तक तैनात गुर्गे अधिकारियों के लोकेशन में बाइक लेकर तैनात रहते है|
बता दे कि बघाडू वन रेंज व अमवार चौकी क्षेत्र में अवैध खनन रुकने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है ,यहां तहसील प्रशासन के भी अवैध खनन रोकने के सारे दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं|
इस मामले में जल निगम के अवर अभियंता जसवंत कुमार ने बताया कि कंपनी बालू के कागज प्रस्तुत कर रही है अगर साइट पर अवैध बालू गिर रहा है तो अभी जांच करता हूँ|
उधर पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है| पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब डीएम अभिषेक सिंह थे तो प्रकरण में खनन विभाग से जांच करवाई थी खनन निरीक्षक बीपी सिंह ने मौका जांच कर रिपोर्ट खान अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी गई थी कि तत्कालीन डीएम का तबादला हो गया ,कंपनी सीज बालू को मुखौटा के रूप में छोड़कर अब कैम्प्स के अंदर जरूरत के हिसाब से ट्रेक्टरों के माध्यम से अवैध बालू ले रहा है|

Leave a Comment