जंगल के किनारे परास के पेड़ में लटकता मिला युवक का शव सुबह घर से निकला जाकर लगा लिया फांसी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी
बभनी थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का घटना।

स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में जंगल के किनारे मंगलवार को सुबह परास के पेड़ में एक युवक का शव लटकता हुआ मिला।युवक सुबह घर से निकला था और करीब नौ बजे पेंड से लटकता हुआ शव मिला। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय दयाशंकर पुत्र जगन यादव निवासी सेमरिया बचरा ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।मृतक के पिता जगन ने बताया कि सुबह घर से निकला था। बताया कि गांव का ही एक लड़का सुबह करीब नौ बजे शौच करने निकला तो परास के पेड़ में लटकता हुआ शव देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंच गये। लोगों ने जाकर देखा तो परास के पेड़ में गमछे के सहारे युवक का शव लटक रहा था। घटना की सूचना ग्राम प्रधान पति श्रवण कुमार ने बभनी पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।श्री सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

Leave a Reply