तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर खानपुर। अनौनी बाजार से अमेदा निवासी अभिषेक यादव उर्फ मोनू को पुलिस ने चोरी के ट्रांसफार्मर के साथ पकड़कर जेल भेज दिया। रविवार को हरिहरपुर से चुराए गए 25 केवी ट्रांसफॉर्मर को पुलिस ने तीन दिन के अंदर चोर सहित बरामद कर लिया। बुधवार को सबेरे छह बजे के करीब एसओ यजुवेंद्र सिंह ने अनौनी में अभिषेक यादव उर्फ मोनू (19) पुत्र लाल बहादुर को पकड़कर चोरी के 25 किलोवाट ट्रांसफॉर्मर और ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया। ज्ञात हो कि अभिषेक और विभाग का संविदाकर्मी रविकिशन पुत्र बल्लीराम निवासी लाड़ा ने हरिहरपुर गांव में बिजली के खंभे से इस ट्रांसफॉर्मर को चुराया था। अभिषेक के ट्रैक्टर सहित चोरी किये गए ट्रांसफॉर्मर को बरामद करने के बाद पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विद्युत विभाग का संविदाकर्मी रविकिशन राम को सभी संभावित जगहों पर पुलिस तलाश कर रही है।






