रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्था के संबंध में पत्रक

IMG-20211215-WA0014.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर। समाजसेवी युवाओं द्वारा नगरपालिका परिषद गाज़ीपुर अध्यक्ष को रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्था के संबंध में पत्रक दिया गया जिसमें प्रवीण पांडे ने कहा कि बहुत सारे बेसहारा लोग बेघर लोग स्टेशन पर खुले आसमान के नीचे कड़ाके की ठंड में सोने के लिए मजबूर हैं। हम सबका निवेदन है कि वहां पर अलाव व रैन बसेरा की व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाय। इसी क्रम में अभिषेक यादव ने बताया कि जिस प्रकार से नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सभी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था जाती रही है उसी प्रकार इस वर्ष भी अलाव की व्यवस्था कराई जाए ताकि गरीब मजलूम लोगो को राहत मिल सकें। इस मौके पर श्याम सुंदर यादव गोलू यादव एडवोकेट प्रमोद श्रवण कुमार संदीप श्रीवास्तव सोनू कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply