अंतिम सांस तक कमेंरा अधिकार के लिए लड़ती रहूंगी – पल्लवी पटेल

image_editor_output_image-161030098-1639577596457.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़ – मिर्जापुर
अपना दल कमेरावादी ने समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ बुधवार को अपरान्ह किसान इंटर कालेज राजगढ़ के प्रांगण में कमेरा अधिकार रैली कर चुनावी बिगुल बजाया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह व संचालन बिनोद कसेरा ने किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी से मिलकर किसान कमेरा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प ले चुकी है। मैं अपने जीवन के अंतिम सास तक कमेरा समाज के लिए संघर्ष करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी लागू करने के लिए कानून बनाने, कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना करने, कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ाकर खेती को मुनाफा का पेशा बनाने, वैज्ञानिक सोच पर आधारित पाठ्यक्रम बनाने, जातिगत जनगणना कराने,बेरोजगारी को दूर करने, बाणसागर परियोजना को घाघर नहर के हेड एवं हुसैनपुर बियर से जुड़ने, मिर्जापुर सोनभद्र के पत्थर व्यवसायियों में स्थानीय निवासियों को 90% आरक्षण देने तथा राजगढ़ टमाटर बाहुल्य क्षेत्र में लघु एवं कुटीर उद्योग की स्थापना की जाएगी। आपका तलवार रूपी वोट है, जिसके प्रहार से अधिकार को छीनने वालों का गला काट कर अपना अधिकार पाने के लिए अपना दल कमेरावादी के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे आएं।
उन्होंने कहा कि देश में किसान, मजदूर समाज को उनका न्याय दिलाने के लिए सपा से गठबंधन किया है। ताकि अपने कमेंरा समाज को उसका अधिकार मिल सके। कहा कि गौतम बुद्ध, पेरियार, राम मनोहर लोहिया, डॉक्टर अंबेडकर ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह अपने प्राणों की आहुति दे दी। उसी प्रकार आप लोग भी जी जान से जुट कर एक अलख जगा कर अपना अधिकार पाने के लिए एकत्रित हो जाएं। इस देश में कमेंरा समाज शिक्षा, नौकरी, खाद, पानी, मजदूरी के लिए भटक रहा है। इसलिए अब आपको सरकार बदलनी पड़ेगी तभी आपको आपका अधिकार मिलेगा।
देश के प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मां गंगा ने बुलाया है, लेकिन मां गंगा की ही अस्मत तार-तार हो रही है, जो माता को दुख देता है वह कभी सुखी नहीं रहता। किसानों की आय दोगुनी करने की मंशा रखने वालों ने तीन काले कानून बनाकर सालो तक किसानों को सड़क पर खड़ा कर दिया। किसानों को जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा। तब तक पार्टी किसानों के साथ खड़ी रहेगी।अपना दल कमेंरा समाज के अधिकार रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगाराम यादव, विनय कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष राजवत सिंह, दिपमाला पटेल, दीपिका चौधरी, विनय यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश पटेल आदि ने संबोधित किया। श्याम बहादुर सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह, अशोक सिंह मुन्ना, महेंद्र पटेल अशोक पटेल, चांदी का मुकुट भेंट किया, इस अवसर पर सुरेश पटेल,सपा जिलाध्यक्ष देवी चौधरी,शैलेश पटेल,सीडी सिंह,शंकर पटेल सहित भारी संख्या में आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा उनकी बहन अमन पटेल द्वारा वसीयत को लेकर कानपुर में दाखिल गयी गए पेटिशन के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह मेरी मा कृष्णा पटेल का विशेष अधिकार है।मै इस पर कोई टिप्पणी नही करुँगी।सभी विरोधियो को समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती के साथ समय आने पर जवाब दिया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply