तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश में कार्यरत सभी पशु चिकित्साधिकारी सरकार के नकारात्मक रवैए के कारण धरने पर बैठे हैं। प्रादेशिक संघ के आह्वान पर पशु चिकित्सक संघ इकाई गाजीपुर ने भी सदर पशु चिकित्सालय पर पूरे दिन धरना दिया। ज्ञातव्य हो कि पशु चिकित्सा संघ और सरकार के मध्य चार वर्ष पूर्व समझौता हुआ था। पशु चिकित्साधिकारी संवर्ग को तकनीकी, आकस्मिक सेवा और कम्पलीट मेडिकल पैरिटी का आश्वासन सरकार पिछले चार सालों से दे रही है लेकिन लागू नहीं कर रही है। गाजीपुर संघ इकाई के अध्यक्ष डॉ शुक्ला सुनील कुमार, महामंत्री डॉ संजय कुमार सिंह एवं जनपद में पदस्थ सभी पशु चिकित्साधिकारी शामिल रहे। पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि सोमवार दिनांक 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में कार्यरत सभी पशु चिकित्साधिकारी लखनऊ निदेशालय पर धरना प्रदर्शन करने हेतु प्रस्थान करेंगे।






