तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर सुहवल थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप से पहले साईतबांध बड़ी पुलिया से आगे ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार रेवतीपुर बलुआ टोला निवासी छोटू राम (24) अपना निजी आटो चलाता था। सोमवार की रात वह तीन लोगों के साथ मुहल्ला के किसी व्यक्ति को लेने के लिए रेलवे स्टेशन के लिए घर से निकला। अभी वह सुहवल क्षेत्र के साईताबांध बड़ी पुलिया के पास ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो पलटते ही उसे फंसे लोग चीख-पुकार करने लगे। उधर से गुजर रहे लोगों को कानों में जैसे ही उकनी आवाज पहुंची, वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में आटो को सीधा कर सभी को बाहर निकाला और रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने छोटू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि घायल बब्बन व हलचल को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह दिया। जिला अस्पताल आने पर चिकित्सकों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।






