तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विंढमगंज/ सोनभद्र(राकेश कुमार) विकासखंड दुद्धीके अंतर्गत ग्राम पंचायत बूटबेडवा में पूर्व सूचना पर रामलीला ग्राउंड में खुली बैठक के दौरान एक युवक द्वारा पथराव करने से चेतराम उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र शिवनारायण का सिर फटा इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस एवं दरोगा ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया| बैठक में भगदड़ के पश्चात ग्राम प्रधान तारा देवी व सचिव अरशद खान ने पुन: ग्राम पंचायत भवन पर बैठक संपन्न कराई| बैठक में मौजूदा ग्रामीण अपनी अपनी क्षेत्र गली मोहल्ला में नाली, रोड, आवास, कुवा, नल, से संबंधित कार्य को लिखवाने के दौरान हल्ला गुल्ला शुरू हो गया| इस बीच पैरालाइसिस दिव्यांग विजय प्रताप ने खुली बैठक की दूर व्यवस्था को देखकर पत्थरबाजी शुरू कर दी| जिससे चेतराम पुत्र शिवनारायण केसर पर चोट लग गया| तत्पश्चात ग्राम प्रधान तारा देवी व सचिव अरशद खान पंचायत मित्र राकेश कुमार गुप्ता व ग्राम प्रधान तारा देवी ने बताया कि खुली बैठक पंचायत भवन में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है| इस दौरान वार्ड सदस्य नंदलाल राम, ममीता देवी, उदय कुमार ,संतोष कुमार, कामेश्वर, बंटी ,गुलाबचंद, विनीता देवी , विकास कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, अपना दल एस के अध्यक्ष उदय कुमार जयसवाल, प्रमोद कुमार, विनय कुमार, सुधीर कुमार ,महेंद्र प्रताप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे|






