तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ टाऊन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित 35 वे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को देहरादून व दुद्धी ‘बी’ टीम के बीच 20-20 ओवरों का मैच खेला गया।टॉस देहरादून की टीम ने जीती और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।दुद्धी की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 152 रन बनाए।जिसमे इरफान ने 2 छक्का और 4 चौंका की मदद से 37 रन बनाए पीयूष ने 4 छक्का और 2 चौंका की मदद से 34 रन बनाए गोस ने 2 छक्का व 1 चौंका की मदद से 23 बनाए।वहीं देहरादून आदित्य ने 3 विकेट व तैयाज व सौरभ ने 2-2 विकेट अर्जित किए। बाद में बल्लेबाजी करने हुए देहरादून की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गवाकर 141 रन बनाए जिसमे आदित्य ने 2 छक्का व 4 चौंका की मदद से 51 रन व विक्रम ने 2 छक्का व 2 चौंका की मदद से 22 रन बनाए शिवम 2 चौंका की मदद से 13 रन बनाए । वहीं गेंदबाजी करते हुए दुद्धी बी टीम के गेंदबाज रेहान व इरफान ने 2-2 विकेट व विशु ने 1 विकेट अर्जित किया।इस तरह से दुद्धी ने देहरादून को 11 रनों से पराजित किया।दुद्धी के आलराउंडर खिलाड़ी इरफान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।जिन्हें आज के मुख्य अतिथि सी एच सी के डाक्टर संजीव कुमार के हाथो सम्मानित किया गया।मैच में निर्णायक की भूमिका में सुनील जायसवाल व विक्की ने निभाई।उक्त जानकारी देते हुए आयोजक समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि अगला मैच दुद्धी व झारखंड प्रांत की गढ़वा जिले की मेजबान टीम से मुकाबला होगा।






