अचेतावस्था में शराब दुकान के पास गिरे पड़े मिले युवक की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय कस्बे के वार्ड नं 6 निवासी 36 वर्षीय चन्दन कुमार अग्रहरी पुत्र स्व0 विजय अग्रहरी अचेतवस्था में अपने घर के पास शराब दुकान के पास अचेतावस्था में सोमवार की रात्रि गिरा पड़ा मिला | परिजनों ने सोचा कि शराब आदि का सेवन कर गिरा होगा इसलिए उसे घर लाकर सुला लिया ,तड़के सुबह तक युवक के शरीर मे हलचल नहीं देखा गया तो आनन फानन में अचेतावस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया| घटना की सूचना अस्पताल के मेमो पर कोतवाली पुलिस को दी गयी ,पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का अंतिम संस्कार देर शाम कनहर ठेमा संगम तट पर कर दिया गया| प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई संतोष कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि उसके भाई की ठंड लगने से मौत हो गयी है उसका म्योरपुर स्टैंड पर चाय पकौड़ी का दुकान चलाता था|पुलिस घटना की मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है|

Leave a Comment