बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर में 75 करोड़ बार सूर्य नमस्कार कराने के लिए योग प्रशिक्षकों द्वारा जिले में अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह अमृत महोत्सव योग गुरु बाबा रामदेव और भारत सरकार के राज्य सरकारों के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न होगा।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी व सूर्य नमस्कार के जिला समन्वयक जयप्रकाश योगी ने सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज बहरियाबाद में बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। पत्रकार वार्ता के में उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 7 फरवरी 2022 तक चलाने वाले इस महाअभियान में 21 दिनों तक प्रति व्यक्ति को न्यूनतम 13 बार सूर्य नमस्कार को कर इस लक्ष्य को हासिल करनें की योजना बनाई गई है। इसके लिए सरकारी और गैर सरकारी, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संस्थाओं से सम्पर्क कर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति और संस्थान पर अपना रजिस्ट्रेशन कर इस महा अभियान में प्रतिभाग कर इसका प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है।

Leave a Comment