भाजयुमो जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि  सम्बोधित करते हुए उ प्र सरकार के समग्र ग्राम्य राज्य मंत्री

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। लाल टोपी और सफेद जालीदार टोपी मे कोई अंतर नही है  यह बात आज कासिमाबाद मे भाजयुमो जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि  सम्बोधित करते हुए उ प्र सरकार के समग्र ग्राम्य राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री आनन्द स्वरुप शुक्ल ने कही उन्होंने कहा की  हम राष्ट वाद के सिद्धांत पर काम करने वाले.लोग है।उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी,अनूसूचित है,अगडी है ,पिछड़ी है, दलित है,गरीब है,धनी है,शोषित है बस भारतीय जनता पार्टी सिर्फ उनकी नही है जो भारत माता की जय नही बोलते। जातिवाद सबसे बडा अपराध होता है।उन्होने भारतीय जनता पार्टी को हर जाति हर वर्ग की पार्टी बताते हुए स्थापना से लेकर आज तक के राष्ट्रीय अध्यक्षों के नाम लेकर कहा की कोई बता सकता है  कि इनमे से कोई एक परिवार का है,एक जाति का है। ओवैसी को  डरपोक हिन्दुओं की संतान बताया और कहा की इस देश की सभी समस्याओं का एक समाधान है मजबूत भारतीय जनता पार्टी जो जन जन को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करती है और राष्ट्र को विकास की ओर ले जाती है। झंडा भाजपा और उसका डंडा भाजयुमो है। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा की राम राज्य की विचारधारा को लेकर समाज के सुख संतुष्टि, राष्ट  वैभव  के लिए युवाओं को सही दिशा मे चलने की प्रेरणा को लेकर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। प्रदेश को भय मुक्त और दंगा मुक्त राज्य बनाने का श्रैय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है। पिछडावर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा की युवाओं की इस राष्ट्र के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और अगर देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाना चाहते है शक्तिशाली राष्ट्र बनाना चाहते है तो हमे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा की प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल आज जिन्ना के पद चिन्हों पर चलने वाले लोगों के साथ मिलकर इस प्रदेश को अलगाव वाद और आतंकवाद की आग मे झोकना चाहती है जबकि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ देश को विश्व पटल के परम वैभव पर पहुचाने की ओर अग्रसर है।

Leave a Comment