शार्ट सर्किट से लगी आग काफी हुआ नुकसान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार।केतार थाना क्षेत्र के बेलाबार निवासी अबुलहक अंसारी के घर मे शनिवार को तीन बजे बिजली की तार में शार्ट सर्किट लगने से पक्के के घर मे आग लग गई।जिससे घर मे रखे फ्रिज,कूलर,आलमीरा,पलंग,कपड़ा, जेवर सहित अन्य समान जलकर खाक हो गए। अबुलहक अंसारी के पत्नी ने बताया कि बिजली की कभी लो एवं कभी हाई वोल्टेज आने के कारण शार्ट सर्किट से आग लग गई।जिससे काफी नुकसान हुआ।

Leave a Comment