मोदी और योगी की सरकार देश में झूठ और नफरत की सियासत,एसपी पांडेय

IMG-20220104-WA0067.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी एवं सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, अपना दल कमेरावादी, भागीदारी समाज पार्टी, जैहिंद समाज पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर हुई। इसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी सहयोगी दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सभी दलों के नेताओं ने प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही संकीर्ण एवं साम्प्रदायिक सोच की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंककर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर शताब्दी अध्यक्ष एसपी पांडेय ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार देश में झूठ और नफरत की सियासत कर रही है। भाजपा सरकार ने इस देश की जनता से लगातार वादा खिलाफ़ी किया है। देश और प्रदेश पर हुकूमत करने का अपना नैतिक अधिकार भाजपा खो चुकी है। हर वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, सरकार बनते ही साठ दिन में मंहगाई कम करने, 15-15 लाख रूपये हर खाते में भेजने का मोदी सरकार का वादा जुमला साबित हुआ है। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते इस देश का नौजवान, किसान, व्यापारी, महिलाएं, छात्र सभी दुखी और त्रस्त है। इस देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए भाजपा सरकार का खात्मा कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है।

About the Author

Leave a Reply